Sapna Chouhan Biography: सपना चौहान भोजपुरी फिल्म और म्यूजिक वीडियो उद्योग में एक तेजी से उभरती और चर्चित अभिनेत्री हैं। अपनी आकर्षक सुंदरता, स्टाइलिश अंदाज और शानदार नृत्य प्रदर्शन के लिए मशहूर, सपना ने बहुत कम समय में भोजपुरी दर्शकों के दिलों में विशेष स्थान हासिल कर लिया है। उनकी जोड़ी खेसारी लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू और अंकुश राजा जैसे भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ खूब सराही जाती है।
प्रारंभिक जीवन
सपना चौहान का जन्म 10 मार्च 1999 को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के छोटे से रोपा गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम हीरा लाल चौहान और मां का नाम निर्मला देवी है। इनके बड़े भाई का नाम बॉबी चौहान और बहन शकुंतला चौहान है।
सपना चौहान की पढ़ाई लिखाई सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी हुई है। वे स्कूल के दिनों से ही नृत्य और अभिनय में भाग लेती आ रही है। शायद यही उनके कला जीवन की कड़ी बन गई और भोजपुरी के मशहूर एक्ट्रेस में शुमार हो गया।
करियर
सपना चौहान ने अपने करियर की शुरुआत 2017 से ही कर दी जिसमे पहाड़न गाने “फूलन देखिए”,”लाड़ी शाओनिये” (2018), “शिल्पा शिमले वालिये” (2019), और “बंगडियाँ” (2019) जैसे गाने शामिल है।
सबसे बड़ी सफलता तब मिली जब भोजपुरी 2022 में उनका पहला भोजपुरी गाना रिलीज़ हुआ, जिसमें उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ अभिनय किया। इस गाने ने उन्हें दर्शकों के बीच काफी प्रसिद्धि दिलाई। उनकी शानदार डांस परफॉर्मेंस और आकर्षक स्क्रीन प्रेजेंस ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया।
सपना चौहान की उपलब्धियाँ
म्यूजिक वीडियो
गीत का नाम | सह-कलाकार | विवरण |
---|---|---|
नींबू खरबूजा भइल 2 | खेसारी लाल यादव | यूट्यूब पर 462 मिलियन से ज्यादा व्यूज |
गोरी तोर गलिया | खेसारी लाल यादव | 7 घंटे में 6 लाख से ज्यादा बार देखा गया |
बंदूक धांय धांय | अरविंद अकेला कल्लू | रिलीज के तीन घंटे में 1.16 लाख व्यूज |
राजा जी बहरा जईबा की ना | अंकुश राजा | डांस परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया |
माजा मिले लागल बा | नीलकमल सिंह | रोमांटिक हिट गाना |
फिल्में
फिल्म का नाम | सह-कलाकार | विवरण |
---|---|---|
दिलदार सांवरिया 2 | यश कुमार | मुख्य भूमिका, दर्शकों ने केमिस्ट्री को खूब पसंद किया |
सोशल मीडिया उपस्थिति
सपना चौहान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें, डांस वीडियो और शूटिंग के पल साझा करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद करते हैं।
व्यक्तिगत जीवन
सपना चौहान के निजी जीवन के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर ज्यादा फोकस करती हैं और अपने काम के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करती रहती हैं।
उपलब्धियां
सपना चौहान का प्रोफाइल
सपना चौहान ने कम समय में भोजपुरी म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में अपनी पहचान बनाई। उनके गाने यूट्यूब पर लाखों-करोड़ों व्यूज बटोरते हैं, जो उनकी लोकप्रियता का सबूत है। खेसारी लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू और नीलकमल सिंह जैसे बड़े सितारों के साथ उनकी जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं।
रोचक तथ्य
तथ्य | विवरण |
---|---|
हिट जोड़ी | सपना की जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ सबसे ज्यादा हिट रही है, और उनके गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। |
डांस परफॉर्मेंस | उनकी डांस परफॉर्मेंस को भोजपुरी इंडस्ट्री में नई जेनरेशन की फेवरेट माना जाता है। |
ग्लैमरस अवतार | सपना अपने ग्लैमरस और बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती हैं, जिसने उन्हें भोजपुरी सिनेमा में एक अलग पहचान दी है। |
सपना चौहान के मेहनत और टैलेंट दर्शक ने काफी सराहा है फैंस उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।