Bhojpuri song : ‘Khesari lal yadav’ ने “ना जियब तहरा बिना” एल्बम सॉन्ग के साथ क्या संदेश दिया, जानिए

Ishita
'Khesari lal yadav नया Bhojpuri song

‘khesari lal yadav’ का नया bhojpuri song “ना जियब तहरा बिना” रिलीज हुआ है जोकि एक सेड सॉन्ग है, और अगर कहे कि इसकी कहानी थोड़ी अलग और अनूठी है तो गलत नहीं होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

‘Khesari lal yadav नया Bhojpuri song

एल्बम सॉन्ग की यह छोटी सी कहानी एक बाल और दाढ़ी बनाने वाले और एक ठाकुर समाज की लड़की के प्रेम पर आधारित है जिसमें लड़का ये जानते हुए भी लड़की की शादी किसी और से हो रही फिर भी अपने कर्म से पीछे नहीं हटता और अपनी प्रेमिका की शादी में अपना फर्ज और जिम्मेदारी निभाता है।

विवरण जानकारी
एल्बम ना जियब तहरा बिना
गाना Na Jiyab Tahara Bina
गायक खेसारी लाल यादव
गीतकार कृष्णा बेदर्दी
संगीत आर्य शर्मा
संगीत संयोजक केआरके यादव
पोस्टर आनंद तिवारी, चंदन कुमार
वीडियो द्वारा कृष्णा अमृत फिल्म्स प्रा. लि.
निर्देशक लक्की विश्वकर्मा
डीओपी योगेश सिंह
कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा
सहायक कोरियोग्राफर सुरेश और शिवा
संपादक आनंद कुमार संतू
डीआई रोहित सिंह
प्रोडक्शन हेड आकाश विश्वकर्मा
मेकअप और हेयर विकाश टीम
कैमरा राहुल टीम
कॉस्ट्यूम आकांक्षा पाठक
डिजिटल प्रबंधन ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन प्रा. लि.
कंपनी/लेबल खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड

एल्बम सॉन्ग के रिलीज के पहले ‘खेसारी लाल यादव’ ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि यह गाना बनाने के साथ उनके असली मकसद लोगों को कुछ महत्वपूर्ण संदेश देना भी है उन्होंने कहा

प्यार का मतलब ये नहीं होता है कि दारू पी कर गिर जाए। प्यार का मतलब ये नहीं होता कि माता पिता को छोड़ दे, किसी की हत्या कर दे या पागल हो जाए। मां बाप का प्यार भी तो प्यार ही होता है जो आपको जान से ज्यादा प्यार करते है, खुद कम खा कर आपको पेट भर खाना खिलते है, माता पिता के प्यार के लिए हमारी जिम्मेदारी और उनके जो कर्ज हमारे ऊपर है उस कर्ज और उन जिम्मेदारी को भूलना नहीं सही है। प्यार को निभाइए पर जिम्मेदारियां मत भूलिए। जीवन सिर्फ प्यार करने के लिए ही नहीं बना है, बहुत सारी चीजें  हैं करने के लिए, जिसको व्यक्ति जीवन में देखता है। इच्छाओं का अंत मत करिए बहुत इच्छाएं हैं और विश्वास है और मर के भी कोई कुछ साबित नहीं करता है। पागल होकर भी कुछ साबित नहीं होता है, दारू पीकर भी आप कुछ साबित नहीं कर पाओगे। अपने आप को नियंत्रण में रखिए अपने जोश को बरकरार रखिए जीवन में कुछ करने के लिए, इसलिए नहीं की दारू पिए पागल हो। आजकल रिश्तों का रिप्लेसमेंट होने लगा है मरम्मत नहीं होती है। प्यार में किसी को बदनाम मत करिए, किसी को बदनाम करना यह प्रेम की पहचान नहीं है, अपने प्रेम को सम्मान देना भी हमारी जिम्मेदारी है।

और साथ ही खेसारी लाल यादव भोजपुरी भाषा के लिए भी अपनी भावना व्यक्त करते हुए बोले

अपने बच्चों को भोजपुरी भाषा सिखाए क्योंकि अगर हम भोजपुरी भाषा को आगे नहीं बढ़ाएंगे तो यह यहीं पर खत्म हो जाएगी।

‘खेसारी लाल यादव’ सिर्फ संदेश को सामने नहीं लाए बल्कि साथ ही इस वीडियो के जरिए उनका उनकी मातृभाषा के प्रति प्रेम भी दिखाई दिया जो उन्होंने अपने शब्दों और वीडियो के जरिए लोगों के बीच व्यक्त किया।खेसारी लाल यादव’ ने लोगों को उनकी जिम्मेदारी और फर्ज के प्रति भी प्रेरित किया, और गाने के जरिए अपने दिल की बात जोकि लोगों के लिए एक अच्छी सोच को भी दिखाया, उनके ये शब्द कहीं न कहीं उन लोगों के लिए प्रेरणादायक भी मालूम पड़ते है, जो लोग प्यार में टूट जाते है जिन्हें उनके जीवन का कोई उद्देश्य नजर नहीं आ रहा उन्हें उनके फज्र और कर्म के प्रति प्रेरणा देना और माता पिता की जीवन अमूल्य भूमिका को और माता पिता के प्रति जिम्मेदारी को भी खेसर लाल यादव ने वीडियो के जारी बखूभी समझाया है।

इन्हें भी पढ़ें : 

भोजपुरी सुपरस्टार Khesari Lal एक स्टेज शो का कितना चार्ज करते है।

Bhojpuri Song: दिलवा ले जा रुमाल में Pawan Singh के ये गाने सारे रिकॉर्ड तोड़ते नजर आ रहे है।

‘Neelam giri’ की रील पर Pradeep pandey ‘चिंटू’ ने क्या कहा, जानिए

 

 

Share This Article
Follow:
Ishita | Writer at Bhojpurya.com I am Ishita, a passionate and dedicated writer at Bhojpurya.com. Writing about Bhojpuri language, culture, cinema, music, and news is not just my interest—it's my pride. My goal is to connect the Bhojpuri community through engaging, accurate, and informative articles
Leave a Comment