‘Dinesh lal yadav’ की आगामी फिल्म “Hamar naam ba kanhaiya” के चर्चे इस समय चारो तरफ है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जब से फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है, फैंस में फिल्म के लिए अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। “हमार नाम बा कन्हैया” का ट्रेलर जबरदस्त है। ट्रेलर और शूटिंग का अंदाज देखकर लगता है कि निरहुआ और फिल्म मेकर्स प्रशंसा बटोरने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।
फिल्म की स्टारकास्ट
दिनेश लाल यादव (निरहुआ), संजय पांडेय, समर कत्यान, अयाज़ खान, अमृता पाल, मुक्तेश्वर ओझा, पल्लवी गजानन कोली, राजेश टोम्मेरा, शांतनु दत्ता, करन कपूर, अजय द्विवेदी, मंजू कुशल, अदिति ज्योति मिश्रा, देवाशीष मिश्रा, राखी जायसवाल, आनंद विक्रम सिंह, आकाश यादव, हरजीत सिंह, सौरभ प्रजापति, नीरज पांडेय, गौरव शुक्ला,मनोज कुमार सिंह, संतोष कुमार, सतीश कुमार शुक्ला, विनोद कुमार सेन, शैलेन्द्र कुमार सेन, आकाश यादव, आशीष श्रीवास्तव, राजीव सिंह, मानसी पांडेय।
फिल्म की कहानी
आपको बता दे कि जब फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसमें दिनेश लाल यादव एक आईडी कार्ड लिए नजर आ रहे थे जिसमें लिखा हुआ था “हमार नाम बा कन्हैया” उसे देखकर तो लगता था कि जैसे फिल्म में दिनेश लाल किसी दमदार रोल में नजर आयेंगे, अपेक्षा तो यूं थी कि शायद दिनेश लाल किसी बड़े अधिकारी के रूप में नजर आए पर अब जब फिल्म का ट्रेलर सामने आ गया है तो उसमें पता चलता हैं कि फिल्म कहानी बैंक की चोरी से संबंधित है जिसमें दिनेश लाल यादव एक मामूली गार्ड के रूप में नजर आ रहे है जिन्हें चोर बैंक में लूट के वक्त उठा ले जाते है और फिर दिनेश लाल यादव भी पुलिस की नजर में शक का कारण बनते नजर आते है जिन्हें बार बार पुलिस पूछताछ के लिए ले जाती है और दिनेश लाल यादव का ये रोल जैसा फर्स्ट लुक में सोचा गया था वैसा बिल्कुल नहीं है जोकि इस कहावत को बिल्कुल सच कर रहा है कि खोदा पहाड़ और निकला चूहा।
रोल भले ही कल्पना के विपरीत हो पर दिनेश लाल यादव की एक्टिंग जबरदस्त है। फिल्म का ट्रेलर हास्यप्रद और सस्पेंस से भरपूर है कहानी में बड़ा सवाल है कि बैंक की लुटेरे कौन है और वे लूट करने के साथ दिनेश लाल यादव को साथ क्यों ले गए क्या इसके पीछे कोई साजिश है दिनेश लाल यादव (फिल्म में किरदार का नाम कन्हैया) को फसाने की या फिर फिल्म के कहानी के अंत में दिनेश लाल यादव ही मास्टरमाइंड निकलेंगे, अब ये सारे राज पर से पर्दा तो रिलीज के बाद ही उठेगा लेकिन जैसा कि ट्रेलर इतना जबरदस्त है कि देखकर लगता है कि ये फिल्म भोजपुरी इंडस्ट्री में हटके है और इसका अंदाज भोजपुरी इंडस्ट्री में उत्थान की एक पहल भी बन कर सामने सकता है।
शीर्षक | विवरण |
---|---|
Film Name | HAMAR NAAM BA KANHAIYA – “हमार नाम बा कन्हैया” |
Producer | Mukesh Giri |
Director | Vishal Verma |
Story Screenplay | Rahul Ranjan |
Associate Writer | Shusant Mishra |
Presenter | Giriraj Production |
Lyrics | DR. Sagar |
Music | Sajan Mishra & Pawan Muradpuri |
DOP | Imran Shagun |
Dialouge | Shashi Ranjan Dwivedi |
Project Designer | Sunny Shah |
Editor | Tez |
Action | VISHAL |
Background Music | Pawan Muradpuri |
Choreographer | Ricky Gupta |
Art | Randhir N Das |
DI Colorist | Sekher |
Design | Narsu |
Promo Editor | Santosh Arya (Cosmic Pixel) |
Post Production | OCA Productions Pvt. Ltd. & Minilive Studio |
Costume Designer | Giriraj Production |
Executive Producer | Dharmendra Upadhyay (Monu Dada) |
Production Controller | Jitendra K.M Gaur (Zituraz Baba) |
Mixing | Bittoo Singh |
Re-Recordist | Rahul Singh & Rakesh (Varanasi) |
Music ON | Giriraj Music |
इन्हें भी पढ़ें :
नई और भावनात्मक कहानी “रिश्तों की विरासत” दर्शकों के सामने आने को तैयार है।
Bhojpuri Viral: एक्ट्रेस Rani ने डांस प्रशंसकों न कहा वाह!
‘Anjana singh’ करेंगी “सास बहु की पाठशाला” का विरोध