Dilwar और Tharmamiter इन गानों के स्टाइल, मूड और फील

BB Fitoor Rar

Dilwar और Tharmameter  दोनों गाने T-Series के बैनर तले बने हैं, लेकिन इन गानों के स्टाइल, मूड और फील बिल्कुल अलग है। तो, आइए इन दोनों गानों की तुलना करते है।

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

म्यूजिक का मिजाज

Dilbar तो एकदम गाने तो जबरदस्त डांस गाने है, जो सुनते ही कंधे हिलने लगते हैं। तनिष्क बागची ने इसमें ऐसा म्यूजिक दिया है कि कोई महफिल में बजे तो लोग थम नहीं पाएंगे। नेहा कक्कड़ और ध्वनि भानुशाली की आवाज में एनर्जी है, और इक्का का रैप उसमें चार चांद लगा देता है।

दूसरी तरफ, Tharmamiter वो भोजपुरी ठसक लाता है, जो सुनकर गांव की गलियों से लेकर शादी की बारात तक माहौल बना दे। शिल्पी राज की आवाज में वो देसी जादू है, जो सीधे दिल को छूता है। अजय सिंह AJ का म्यूजिक और विजय चौहान के बोल इसे जमीनी और मस्तीभरा रखते हैं। नम्रिता मल्ला का फीचर वीडियो में ग्लैमर का तड़का लगाता है।

आवाज और परफॉर्मर

Dilbar में नेहा कक्कड़, ध्वनि भानुशाली और इक्का की तिकड़ी कमाल करती है। नेहा की एनर्जी, ध्वनि का यूथफुल टच और इक्का का रैप—ये सब मिलकर गाने को मल्टी-डायमेंशनल बनाते हैं। हर उम्र और टेस्ट के लोग इसे एंजॉय कर सकते हैं।

Tharmamiter में शिल्पी राज सोलो क्वीन हैं। उनकी आवाज में वो भोजपुरी स्वैग है, जो गाने को जान डाल देता है। नम्रिता मल्ला का वीडियो में फीचर होना उसे और भी आकर्षक बनाता है, लेकिन गाना शिल्पी की सिंगिंग और देसी बीट्स की वजह से हिट है।

बोल और थीम

Dilbar के लिरिक्स (शब्बीर अहमद और इक्का) में रोमांस और सेडक्शन का मॉडर्न टच है। ये गाना प्यार और अट्रैक्शन को स्टाइलिश अंदाज में पेश करता है, जो किसी भी पार्टी या डांस फ्लोर पर फिट बैठता है।

Tharmamiter के बोल (विजय चौहान) भोजपुरी मस्ती और फ्लर्टी वाइब से भरे हैं। ये गाना देसी रोमांस और लोकल फ्लेवर को सेलिब्रेट करता है, जो खासतौर पर भोजपुरी ऑडियंस के लिए बना है।

इन्हें भी पढ़ें: Bhojpuri song : अरविन्द अकेला ‘कल्लू’ के साथ ‘tserieshmaarbhojpuri’ ला रहा है यह धमाकेदार एल्बम सॉन्ग

 

Share This Article
Writer, Author , Teacher
Follow:
मुझे बॉलीवुड, साउथ इंडियन, हॉलीवुड अन्य फिल्में काफी पसंद है खासकर भोजपुरी फिल्में । इंटरटेंमेंट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी पाठक से साझा करूंगा ।
Leave a Comment