Bhojpuri Cinema Future 2025: भोजपुरी सिनेमा का भविष्य 2025 में कैसा दिख रहा है?

Dikshant Rishidev

भोजपुरी सिनेमा लगातार कुछ वर्षो से काफी चर्चा में है। ग्रामीण दर्शकों तक सीमित माने जाने वाला यह सिनेमा आज डिजिटल माध्यमों के जरिए जैसे यूट्यूब और ओ टी टी प्लेटफार्म से सहराना पाकर आज राष्टीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक जा पहुंचा है। अब सवाल यह उठता है – 2025 में भोजपुरी सिनेमा का भविष्य कैसा दिख रहे? चलिए जानते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bhojpuri Cinema Future 2025

कंटेंट में बदलाव

परिवर्तन से ही किसी भी चीज का अच्छा होना तय होता है। इसलिए कंटेंट में बदलाव सबसे जरूरी हिस्सा है आज यह जरूरत बन चुकी है भोजपुरी सिनेमा के लिए। 2025 में दर्शकों की रुचि में नया परिवर्तन आया है अब दर्शक सिर्फ मसालेदार गाने ही नहीं बल्कि सोशल मैसेज, फैमिली ड्रामा, बायोपिक और एक्शन थ्रिलर जैसी गंभीर मुद्दों पर आधारित फिल्में देखना पसंद कर रहे है। इससे स्टोरी राइटर और निर्देशक गंभीर मुद्दों पर फिल्में बना रहे है।

फिल्म: 2025 की फिल्म हमार नाम बा कन्हैया जो गांव के एक सीधे साधे लेकिन निडर युवक की कहानी है जो अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए अपने प्यार और परिवार की इज्जत बचाता है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म का उभरना

अब 2025 में सिर्फ निर्माता सिर्फ सिनेमाघरों तक ही सीमित नहीं है। अब ओ टी टी प्लेटफार्म Chaupal, Stage और तो और यूट्यूब पर ही फिल्में रिलीज की जा रही है इस डिजिटल प्लेटफॉर्म ने भोजपुरी सिनेमा को नई जान और नई उड़ान दी है।

नए कलाकारों का उदय

किसी भी फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों का आते रहना नया जन्म होना इंडस्ट्री की चलते रहने की निशानी होती है। अब भोजपुरी सिनेमा खेसारी लाल यादव, निरहुआ, पवन सिंह तक ही सीमित नहीं है बल्कि अब युवा पीढ़ी के कलाकार जैसे नीलम गिरी, नम्रता मल्ला, अर्जुन राय, शिवानी सिंह, राहुल मिश्रा इन जैसे युवा कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है और दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे है।

बजट और तकनीकि गुणवत्ता में सुधार

पहले भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को लो बजाज और सस्ती फिल्मों के लिए जाना जाता था लेकिन आज के निर्माता ने अपना करियर इसमें ढूंढ लिया है अब निर्माता फिल्मों में VFX, ड्रोन शॉर्ट्स और हाई क्वालिटी के एडिटिंग का इस्तेमाल कर रहे है।

तथ्य: 2025 की फिल्म ” वीर भोजपुरिया “ का बजट 20 करोड़ रहा जो अभी तक का सबसे बड़ा बजट का फिल्म है।

अंतर्राष्ट्रीय मंच पर मिल रही पहचान

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अब राष्टीय स्तर तक ही सीमित नहीं रही बल्कि अब वह अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी पैर जमा रही है जैसे UAE, फिजी, मॉरिशस, नेपाल और यहां तक कि अमेरिका और यूके  भी भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल हो रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

Bhojpuri Today News: पवन सिंह का भाषा विवाद पर बयान

Shweta Sharma Viral Video: स्वेता शर्मा का वीडियो हुआ वायरल फैंस ने कहा क्या चीज है।

Share This Article
Follow:
मेरा नाम दीक्षांत ऋषिदेव है मैं बिहार का रहने वाला हूं मैंने पूर्णिया यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। मुझे इंटरटेनमेंट और बिजनेस के बारे में लिखने का काफी सालों का अनुभव है। आपलोगो तक सटीक जानकारी की पहुंच मेरी जिमेददारी है।
Leave a Comment