“Anjana singh” की आगामी कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है, ट्रेलर देखते ही लोगों के हंसी के ठहाके फूट पड़े, अब ट्रेलर है ही इतना मजेदार और साथ ही फिल्म की कहानी भी पारिवारिक और हास्यप्रद है।
फिल्म की कहानी
कहानी कुछ यूं है कि गांव में सास की अलग और बहु के लिए अलग पाठशालाएं चलती है, जिनमें गांव की लगभग सभी औरते अपने रिश्ते मुताबिक शिक्षा लेने जाती है, मतलब सास अपनी बाबू को और बहु अपनी सास को सबक सिखाने की होड़ में लगी रहती है। इसी पाठशाला में जाती है एक परिवार की देवरानी और जेठानी। जेठानी जाती है सास वाली पाठशाला में और देवरानी जाती है बहु वाली पाठशाला में, और इन देवरानी जेठानी के चक्कर में दोनों भाइयों में भी अनबन रहती है और घर में भारत और अंग्रेजों के युद्व के समान माहौल बना रहता है। दोनों जोड़े एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते ऐसे में अंजना सिंह की शादी होती है घर के छोटे बेटे से और अब अंजना सिंह इस महायुद्ध से परेशान होकर प्रण लेती है इस युद्ध में पूर्ण विराम लगाने का और फिर उनका संघर्ष शुरू होता है पहले तो वे अहिंसा के मार्ग पर चलती है पर जब अहिंसा से कोई बात नहीं बनती तब वे फिल्म में सुभाषचंद्र बोस के नारे याद करती हुई सास बहु की पाठशाला को बंद करने के मार्ग में अग्रसर रहती हैं, अब कहानी में सस्पेंस यह है कि क्या अंजना सिंह इस पाठशाला को बंद करा पाएंगी और अपनी दोनों जेठानियां सहित गांव की अन्य औरतों को रिश्तों में प्यार के मायने समझा पाएंगी या नहीं अब ये सस्पेंस तो फिल्म रिलीज के बाद ही खुलेगा।
🎬 सास बहू की पाठशाला – फिल्म विवरण
शीर्षक | विवरण |
---|---|
फिल्म | सास बहू की पाठशाला |
स्टार कास्ट | अंजना सिंह, अंशुमान सिंह राजपूत, मनोज टाइगर, प्रेम दुबे, विद्या सिंह, रिंकू भारती और अन्य |
बैनर | श्री आद्या एंटरटेनमेंट |
निर्माता | विनय सिंह और मंजुल ठाकुर |
निर्देशक | अनिल नैनन |
कहानी, पटकथा और संवाद | अरबिंद तिवारी |
संगीत | ओम झा |
गीतकार | अरबिन्द तिवारी |
छायांकन | इमरान सगुन |
संकलन | समीर शेख |
डांस | पप्पू खन्ना |
इन्हें भी पढ़ें :
‘Rani Chatterjee’ बंधी ‘Rakesh babu’ के साथ परिणय सूत्र के बंधन में, तस्वीरें आई सामने
भोजपुरी एक्ट्रेस”Rani Ji” के भीगा भीगा बदन गर्मी में और गर्मी बढ़ाने लगे है।
‘Pramod premi’ के भजन में इस विशेष शब्द का प्रयोग किस विचार का उद्देश्य