Education portal 3.0 यह एक मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग का डिजिट प्लेटफॉर्म है जिसे मुख्यतः मध्य प्रदेश के शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इसको 1 अप्रैल 2025 को लांच किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप प्रदान कर सभी लाभों को सभी लोगों तक पहुंचना है। यह व्यवस्था वर्तमान में केवल मध्य प्रदेश राज्य तक सीमित है लेकिन और कई राज्यों में इस तरह की व्यवस्था को लागू करने की योजना बन रही है।
Education portal 3.0 का उद्देश्य
इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का उद्देश्य राज्य की स्कूलों की शिक्षण प्रक्रिया, छात्र प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों को लचीला, सरल और समयबद्ध बनाना है। यह पोर्टल निश्चित रूप से शिक्षा से जुड़ी विभिन्न सेवाओं और जानकारियों सभी के लिए उपलब्ध कराता है। इस पोर्टल को छात्र, शिक्षक, अभिभावक और प्रशासनिक अधिकारी इन्हें सरलता से एक्सेस कर सकते है।
Education portal 3.0 की विशेषताएं
छात्र डायरेक्टरी प्रबंधन व्यवस्था: विद्यार्थियों का नामांकन, श्रेणी के वितक्रम के अनुसार प्रमोशन, ट्रांसफर सर्टिफिकेट आदि को डिजिटली प्रबंधित करना।
प्रशासनिक उपकरण: विद्यार्थी एवं शिक्षक की उपस्थिति का जायजा लेने, प्रदर्शन की निगरानी करने और परीक्षा शेड्यूलिंग आदि अन्य कई प्रयोजनों के लिए इसका उपयोग होता है।
डिजिटल लर्निंग रिसोर्स: इसमें कई अन्य शिक्षण सामग्री है जैसे ई बुक, वीडियो लेक्चर्स जो विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए उपलब्ध है।
मल्टिपल लैंगुएज सपोर्ट: इसमें राज्य, राष्टीय और अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेजी भाषा के साथ साथ क्षेत्रीय भाषा भी उपलब्ध है जिसका उपयोग विशेष समुदाय भाषी लोग कर सकते है।
सुरक्षा और पारदर्शी: विद्यार्थियों को छात्र वृति, यूनिफॉर्म, साइकिल अन्य कई लाभों को छात्र तक पहुंचना और विद्यालय की डेटा को सुरक्षित करना शामिल है।
पोर्टल का इस्तेमाल की तरह करे
- सबसे पहले पोर्टल के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं sederp.educationportal3.in
- विद्यार्थी, शिक्षक, स्कूल आदि अपने रोल के अनुसार लॉगिन करे।
- जरूरी जानकारी भरे और सेव करे
- किसी समस्या का समाधान पाने के लिए हेल्पडेस्क पर कॉल करे।
View this post on Instagram
इन्हें भी पढ़ें:-
SBI Clerk Admit Card 2025: एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव हो चुका है।